ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
कांबली ने सचिन का पैर छू दूर किए रिश्तों में आई खटास
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2018 2:37:28 PM
कांबली ने सचिन का पैर छू दूर किए रिश्तों में आई खटास

मुंबई। आखिरकार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के रिश्तों पर जमीं बर्फ अब पूरी तरह से पिघल गई है। मुंबई टी-20 लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में जो देखा गया उससे तो यही लगता है कि इन दोनों क्रिकेटरों ने रिश्तों में आई खटास को दूर कर दिया है। मुंबई टी-20 लीग मैच खत्म होने के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एक दिल को छू लेने वाला वाकया देखने को मिला। जब विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर के पांव छू दिए, इसके बाद सचिन ने अपने बचपन के दोस्त को गले से लगा लिया।

 

मुंबई के इन दोनों क्रिकेटरों के नाम पर स्कूल लेवल पर रिकॉर्ड साझेदारी का कारनामा दर्ज है। सचिन और कांबली ने 1987 में स्कूल क्रिकेट में 664 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए तहलका मचा दिया था। इसके बाद कुछ सालों तक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी ये दोनों साथ में खेले। क्रिकेट के ये दोनों ही दिग्गज रमाकांत अचरेकर के शिष्य रहे हैं। शुरुआती दिनों में कांबली को तेंदुलकर से ज्यादा प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता था। कांबली ने अपने दमदार प्रदर्शन से इसे सही भी साबित किया था, लेकिन बाद में कांबली अपने अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखने में असफल रहे। वहीं सचिन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए।

 

 मुंबई टी-20 लीग के फाइनल में शिवाजी पार्क लॉयन्स टीम को हार का सामना करना पड़ा। कांबली शिवाजी पार्क लॉयन्स टीम के मेंटर हैं। मैच समाप्त होने के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज कांबली जब रनरअप टीम का मेडल लेने के लिए पहुंचे तो सचिन तेंदुलकर ने उन्हें ये मेडल पहनाया। जैसे ही सचिन ने उन्हें मेडल पहनाया, विनोद कांबली ने उनके पैर छू लिए। इसके बाद सचिन ने कांबली को गले से लगा लिया।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS