ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतना मैरीकॉम का लक्ष्य
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2018 1:14:44 PM
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतना मैरीकॉम का लक्ष्य

नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम जब अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेगी तो उनका लक्ष्य इन खेलों में पहला पदक जीतने का होगा।   ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम अभी तक रहे राष्ट्रमंडल खेलों में एक भी पदक नहीं जीत सकी है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से राष्ट्रमंडल खेल शुरू होंगे।
 
महिला मुक्केबाजी को 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किया गया था तब पांच बार की एशियाई चैम्पियन मैरीकॉम उन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। भारत ने ग्लास्गो में चार रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे।
 
मैरीकॉम 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों और 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मणिपुर की मैरी के खाते में सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों का पदक ही नहीं है। ‘मैग्निफिसेंट मैरी’ के नाम से मशहूर मैरीकॉम के लिए यह संभवत: आखिरी राष्ट्रमंडल खेल हो सकते हैं, क्योंकि अगले राष्ट्रमंडल खेलों तक वह 39 वर्ष की हो जाएंगी। 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS