ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
साइना नेहवाल की पहले ही दौर में चुनौती समाप्त, विश्व नंबर वन ने हराया
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 7:45:14 PM
साइना नेहवाल की पहले ही दौर में चुनौती समाप्त, विश्व नंबर वन ने हराया

 बर्मिंघम। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन तेइ झू यिंग से हारकर बाहर हो गयीं। साइना 2015 में फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तेइ झू का बुधवार को सामना नहीं कर सकी और 14-21, 18-21 से मुकाबला हार गयीं।

 
यह पिछले पांच साल में ताइवान की इस खिलाड़ी के हाथों साइना की लगातार आठवीं हार थी। पहले गेम में तेइ झू की रफ्तार का सामना करने में नाकाम रहीं साइना ने दूसरे गेम में 16-11 की बढ़त बनाने के बावजूद मौका खो दिया और दस लाख डॉलर ईनामी राशि के विश्व सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गयीं। इस साल इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में तेइ झू से हारीं साइना कई लंबी रैलियां लगायी, लेकिन तेइ झू जबर्दस्त फार्म में थीं। उसने सिर्फ 38 मिनट के भीतर यह मुकाबला जीत लिया। 
 
साइना को कोर्ट पर जमने में समय लगा, लेकिन तेइ झू ने समय बर्बाद नहीं किया और जल्दी ही 3-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद उसकी बढ़त 6-2 की हो गयी। उसने फिर कुछ सहज गलतियां की, लेकिन साइना उनका फायदा नहीं उठा सकीं और ताइवानी खिलाड़ी की बढ़त 9-4 की हो गयी। इसके बाद साइना ने लगातार तीन अंक बनाये जब झू ने क्रासकोर्ट फ्लिक पर गलती और और उसका स्मैश नेट के भीतर चला गया। साइना ने एक समय 10-10 से बराबरी कर ली, लेकिन ब्रेक के समय झू के पास 11-10 की बढ़त थी। एक समय स्कोर 14-14 था, लेकिन झू ने इसके बाद बेहद आक्रामक खेल दिखाया और छह अंक बनाये। इसके बाद शानदार रिटर्न पर पहला गेम जीत लिया।
 
दूसरे गेम में साइना ने 3-1 की बढ़त से आगाज किया और जल्दी ही 10-7 से बढत बना ली। एक समय साइना ने 16-11 से बढत कर ली थी, लेकिन झू ने शानदार वापसी करते हुए उसे कोर्ट के चारों ओर दौड़ाया. उसने 17-17 से वापसी की और बाद में 20-18 से बढ़त बना ली। साइना की अगली गलती पर उसने गेम और मैच जीत लिया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS