ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
दीपा ने विश्व पैरा ग्रां प्री में हासिल किया शीर्ष स्थान
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 4:39:17 PM
दीपा ने विश्व पैरा ग्रां प्री में हासिल किया शीर्ष स्थान

नई दिल्ली। भारत की पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने देश का नाम रोशन करते हुए दुबई में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2018 की डिस्कस एशिया रैंकिंग-153 कैटेगरी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही इस भारतीय पैरा एथलीट ने एशियन गेम्स की संयुक्त 51,52,53 कैटेगरी में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दूसरा स्थान भी प्राप्त किया।

 

दीपा ने एशियन गेम्स की संयुक्त 51,52,53 कैटेगरी में 8.01 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ भारतीय पैरा एथलीट ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आठ से 16 अक्टूबर तक होने वाले एशियन पैरा खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

 

 

दीपा ने रियो पैरालंपिक 2016 खेलों में एफ-53 कैटेगरी में 4.61 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। व्हीलचेयर पर सीमित 47 वर्षीय दीपा डिस्कस, शॉट पुट खेलों के अलावा तैराकी और गाड़ी चलाने में भी माहिर हैं। पीठ में ट्यूमर के कारण वर्ष 1999 में उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा और शरीर के निचले हिस्से में उन्हें लकवा मार गया था।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS