खेल
रन एडम स्पोर्ट्स के ब्रांड दूत बने आनंद
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 12:33:42 PMचेन्नई। पांच बार के विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को रन एडम स्पोट्र्स ने अपना खेल विशेषज्ञ और ब्रांड दूत नियुक्त किया है। शतरंज के महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद से ‘एनालिटिक्स आधारित स्पोर्टिंग प्लेटफार्म’ रन एडम स्पोर्ट्स विशेषज्ञ बोर्ड के सदस्य के तौर पर और साथ ही सलाहकार के रूप में करार किया गया है।
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही विशेषज्ञ बोर्ड का हिस्सा हैं और वह रन एडम के मेंटर हैं। विश्वनाथन आंनद ने इस जुड़ाव पर खुशी जाहिर की और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इस एप के जरिए शतरंज सीखने वालों की मदद कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि शतरंज कोचिंग में मेरा रन एडम से जुड़ाव काफी अहम उपलब्धि होगी। एप से मैं शतरंज सीखने वालों की मदद कर पाऊंगा जिन्हें कोच ढूंढऩे में मुश्किल होती है। इस शुरूआत से कई उदीयमान खिलाडिय़ों की मदद होगी।