ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
बेदी ने भी उठाए विराट की आक्रामकता पर सवाल, अब क्या जवाब देंगे शास्त्री
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2018 6:22:52 PM
बेदी ने भी उठाए विराट की आक्रामकता पर सवाल, अब क्या जवाब देंगे शास्त्री

नई दिल्ली। क्रिकेट के दूसरे दिग्गजों की तरह टीम इंडिया के महान खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने भी टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि कोहली अपने शानदार खेल के दम पर देश और दुनिया के लाखों बच्चों के लिए आदर्श बन चुके हैं। लिहाजा मैदान के अंदर और बाहर उन्हें अपने बर्ताव और शब्दों के चयन को लेकर संयम बरतना चाहिए। बेदी ने अपने कोचिंग ट्रस्ट के 25 साल पूरे होने पर दिए साक्षात्कार में कहा, "विराट को लाखों बच्चे अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में मैदान के अंदर या बाहर अपशब्दों का प्रयोग उन्हें शोभा नहीं देता।"
 
अभी हाल में स्टीव वॉ ने भी विराट के ऐसे ही व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद टीम के कोच रवि शास्त्री ने जवाब देते हुए किसी का नाम तो नहीं लिया था,  लेकिन कहा था, टीम को उनके उग्र व्यवहार से कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में बाकी लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए। अब सवाल उठता है कि जब बिशन सिंह बेदी का भी यही रुख है तो शास्त्री क्या कहेंगे।
 
बेदी ने हालांकि कहा कि विराट की मौजूदा आक्रामकता मीडिया की देन है। उनके मुताबिक विराट इसका आनंद ले रहें हैं, क्योंकि मीडिया इसका आनंद ले रहा है। उन्होंने कहा, "विराट की आक्रामकता मीडिया की देन है। वह इसका आनंद ले रहें हैं, क्योंकि मीडिया इसका आनंद ले रहा है लेकिन मीडिया कभी भी पैंतरा बदल सकती है।  विराट से ऐसा नहीं किया जाएगा।" विराट की कप्तानी में पिछले कुछ वर्षो में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में टीम एक इकाई की तरह खेल रही है और एक आकर्षक खिलाड़ी के रूप में उनकी तुलना पूर्व कप्तान मंसूर अली खान 'टाइगर' पटौदी से भी की जाती है।
 
इस पर बेदी ने कहा, "पटौदी एक आकर्षक खिलाड़ी थे। वह काफी आक्रामक भी थे, लेकिन वह मैदान में उछल-कूदकर आक्रामकता नहीं दिखाते थे, जैसा विराट करते हैं। वह एक सज्जन व्यक्ति की तरह बर्ताव करते थे। उन्होंने कभी मैदान पर अपशब्द का उपयोग नहीं किया। वह शांत रहकर बल्ले एवं गेंद से आक्रामकता दिखाते थे।"
 
बेदी ने आगे कहा, "विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपशब्द कहने और उछल-कूद करने की बजाए बल्ले एवं गेंद से आक्रामकता दिखानी चाहिए। यह सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। आखिरकार विराट एक पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।"
 
अपनी फिरकी के दम पर दुनिया के शीर्ष बल्लेबजों को पेरशान करने वाले बेदी ने यह भी माना की विराट में भारत का सबसे बेहतरीन कप्तान बनने की क्षमता है। बेदी ने कहा, "विराट में क्षमता है कि वह भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं और उनके पक्ष में सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी उम्र काफी बची हुई है। वह काफी समय तक टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं और इसे उन्हें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।" 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS