ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 21 खिलाड़ियों की घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2018 6:06:44 PM
जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 21 खिलाड़ियों की घोषणा

 नई दिल्ली, (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने बुधवार को जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 21 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। शिविर की शुरूआत 1 फरवरी से आगरा के एकलव्य स्टेडियम में होगी। शिविर का समापन 24 फरवरी को होगा। 

 
हॉकी इंडिया के हाई परफारमेंस निर्देशक डेविड जॉन ने बताया, "यह यूथ ओलंपिक खेलों क्वालीफायर के लिए एक तैयारी शिविर है। चूंकि प्रतियोगिता फाइव-ए-साइड हॉकी होगी, इसलिए हम इसको ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं।"
 
उन्होंने आगे कहा, "यह एक आदर्श प्रशिक्षण सुविधा होगी। यह भारत की पहली पांच-साइड हॉकी पिच है और हमारे पास कोच एरिक वॉनिक होंगे, जो हॉकी प्रशिक्षण के इस प्रारूप में विशेषज्ञता के साथ आगरा जाएंगे।”
 
यूथ ओलंपिक खेलों की क्वालीफायर प्रतियोगिता इस वर्ष अप्रैल में बैंकाक के थाईलैंड में आयोजित की जाएगी। 
 
शिविर में शामिल होने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं-
 
गोलकीपर : खुश्बू (हॉकी भोपाल), बिछू देवी खरबीम (एमपी हॉकी अकादमी)।
 
डिफेंडर: प्रियंका (हॉकी हरियाणा), सलीमा टेटे (हॉकी झारखंड), उमरा (हॉकी हिम), एंटिम (हॉकी हिम), इशिका चौधरी (एमपी हॉकी अकादमी)।
 
मिडफील्डर्स : मंजू चौरसिया (हॉकी हिम), बलजीत कौर (हॉकी पंजाब), साधना सेंगर (एमपी हॉकी अकादमी), जीवन किशोरी टोप्पो (हॉकी गंगपुर ओडिशा), प्रिमांजली टोप्पो (हॉकी गंगपुर ओडिशा), चेतन राठी (नेशनल हॉकी अकादमी) , प्रीती (नेशनल हॉकी अकादमी)।
 
फॉरवर्ड्स: संगीता कुमारी (हॉकी झारखंड), दीपिका सोरेंग (हॉकी झारखंड), मुमताज खान (हॉकी उत्तर प्रदेश), लाल रिंडीकि (हॉकी मिजोरम), जान्ह्वी प्रधान (हॉकी गंगपुर ओडिशा), अमृतपाल कौर (हॉकी चंडीगढ़), रीत (हॉकी हरियाणा) )।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS