खेल
अंडर-19 विश्वकप : पाकिस्तान को 203 रन से हराकर भारत फाइनल में
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 10:55:31 AMहैमिल्टन (हि.स.)। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रनों से करारी शिकस्त देकर छठी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शुभम गिल का शानदार शतकीय पारी नाबाद 102 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 272 रन बनाए। गिल के अलावा कप्तान पृथ्वी शॉ ने 41,मनजोत कालरा ने 47,हार्वीक देसाई ने 20 और अनुकूल रॉय ने 33 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहमद मूसा ने 4,अरशद इकबाल ने 3 और शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट लिया।
273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 29.3 ओवरों में मात्र 69 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से रोहिल नाजिर ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। राहिल के अलावा साद खान ने 15 और मोहम्मद मूसा ने नाबाद 11 रन बनाए। भारत की तरफ से ईशान पोरल ने 4,शिवा सिंह और रियान पराग ने 2-2 व अनुकूल रॉय और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।