खेल
इंडोनेशिया ओपन के खिताबी मुकाबले में हारीं साइना नेहवाल
By Deshwani | Publish Date: 28/1/2018 2:53:16 PMनई दिल्ली (हि.स.)।भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को इंडोनेशिया ओपन के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में साइना को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीन की ताइ ज़ू-यिंग ने शिकस्त दी।
यिंग ने केवल 27 मिनट में साइना को सीधे सेटों में 21-9, 21-13 से मात देकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया।
उल्लेखनीय है कि साइना ने दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की इंथानॉन रैचानॉक को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने रैचानॉक को 48 मिनट में 21-19, 21-19 से हराया था।