खेल
बेल्जियम ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को 2-1 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 2:10:15 PMनई दिल्ली (हि.स.)। चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के पहले चरण के फाइनल में रविवार को बेल्जियम ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया। बेल्जियम के लिए सेबेस्टियन डॉकियर और टॉम बून ने 1-1 गोल किया। वहीं भारत के लिए एकमात्र गोल मनदीप सिंह ने किया। इसके पहले राउंड-राबिन स्तर पर भी बेल्जियम ने भारत को 2-0 से मात दी थी।
मैच के चौथे मिनट में ही टॉम बून ने गोल कर बेल्जियम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच के 19वें मिनट में मनदीप गोलकर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद सेबेस्टियन डॉकियर ने 36वें मिनट में गोल कर बेल्जियम को 2-1 से आगे कर दिया। यही मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ।
टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरूआत हेमिल्टन में 24 जनवरी से होगी। दूसरे चरण में भारत,बेल्जियम,जापान और मेजबान न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा ले रही है।