ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
नई दिल्ली में खेलो इण्डिया स्कूल गेम्स-2018 का आयोजन 31 जनवरी से
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2018 10:24:25 AM
नई दिल्ली में खेलो इण्डिया स्कूल गेम्स-2018 का आयोजन 31 जनवरी से

भोपाल, (हि.स.)। खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पहली बार खेलो इण्डिया स्कूल गेम्स-2018 प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 31 जनवरी से 8 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें 16 खेलों के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक/बालिका) में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभा (खिलाड़ी) को 8 वर्ष तक 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष-स्कॉलरशिप दी जाएगी।

वर्ष 2017-18 में हुई 63वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इसमें विभिन्न खेलों में मध्यप्रदेश से 89 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को जिले के चयनित खिलाड़ी, जिनकी जानकारी अब तक नहीं भेज सके हैं, उसे निर्धारित परिशिष्ठ-2 एवं एक पात्रता प्रमाण-पत्र में भरकर (MS E&cel में English font में) शीघ्र संचालनालय को ई-मेल physicaldpi@mp.gov.in के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए हैं जिससे खिलाडिय़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि की जा सके।

खेलो इंडिया द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को ई-मेल द्वारा सूची भेजी गई है। इन खिलाडिय़ों के आवश्यक दस्तावेज SAI (Sports Authority of India) के माध्यम से दिल्ली भिजवाए जाने हैं। SGFI, SAI एवं एसोसिएशन के प्रतिभागियों को खेलो इंडिया द्वारा चयनित किया गया है। इन्हें SAI के माध्यम से दिल्ली भेजा जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS