ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
आठ महीने बाद पीआर श्रीजेश की भारतीय हॉकी टीम में वापसी
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2018 3:57:14 PM
आठ महीने बाद पीआर श्रीजेश की भारतीय हॉकी टीम में वापसी

नई दिल्ली (हि.स.)। पूर्व कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश की भारतीय हॉकी टीम में वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड में 17 जनवरी 2018 से शुरू हो रहे चार राष्ट्रों के आमंत्रित टूर्नामेंट के लिए सोमवार को हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में श्रीजेश का भी नाम है। टीम की कमान 25 वर्षीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को सौपीं गई है, जबकि चिंग्लेनसाना सिंह कंगुजम टीम के उपकप्तान होंगे।
श्रीजेश घुटने की चोट से उबरने के बाद लगभग आठ महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। चोट के कारण वह वर्ष 2017 में कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में खेलने से चूक गए थे। श्रीजेश 2016 के जूनियर विश्वकप जीतने वाली टीम के सदस्य युवा गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक के साथ टीम का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में भारत के अलावा बेल्जियम, जापान और मेजबान न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा ले रही है। 
टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर-पीआर श्रीजेश,कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर-हरमनप्रीत सिंह,सुरेन्दर कुमार,गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार,रूपिंदरपाल सिंह,बिरेन्दर लाकरा।
मिडफील्डर्स-मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंग्लेनसाना सिंह कंगुजम (उपकप्तान),विवेक सागर प्रसाद,हरजीत सिंह, नीलकंठ शर्मा,सिमरनजीत सिंह,सतबीर सिंह।
फॉरवर्ड्स-दिलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह,मनदीप सिंह,ललित कुमार उपाध्याय और अरमान कुरैशी
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS