खेल
सातवीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 8:40:20 PMबक्सर, (हि.स.)। सातवीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर में बीडीबीए के तत्वावधान में बुधवार शाम को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में बक्सर, डुमरांव, प्रताप सागर, राजपुर कोरानसराय समेत अन्य जगहों के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता पांच जनवरी तक चलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। खेल से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आपसी सद्भावना के साथ खेल खेलना चाहिए। यह सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। संस्था के सचिव ने बताया कि फाइनल मैच पांच जनवरी को खेला जाएगा। इस दौरान सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।