नई दिल्ली, (हि.स.) बर्मिंघम में 3 से 7 जनवरी तक होने वाले प्रतिष्ठित ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वैश के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। पिछले साल तीन भारतीय खिलाड़ियों वेलवन सेंथिलकुमार, अभय सिंह और आदित्य राघवन ने लड़कों के अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया था।
इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। भारतीय टीम इस बार प्रतियोगिता में 24 विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले रही है।
प्रतियोगित में हिस्सा ले रही भारतीय टीम इस प्रकार है- लड़कों का वर्ग : अंडर-13 : युवराज वाधवानी, अर्नव तेवतिया; अंडर-15: नील जोशी, तनय पंजाबी, अर्नव सरीन, कान्हव नानावटी, श्रेयस मेहता; अंडर-17: साक्षी चौधरी, उत्कर्ष बहेटी, वीर चौत्रानी, तुषार साहनी, यश फदते; अंडर-19: आर्यमन आदिक, यश भार्गव, रूतविक राऊ, आर्यन पारेख, अनुज उनादकत।
लड़कियों का वर्ग: अंडर-15: अनन्या डाबेके, ऐश्वर्या खुबचंदानी; अंडर-17: सान्या वत्स, योशना सिंह, समिता शिवाकुमार; अंडर-19: आशिता प्रन्या भेंग्रा, आराधना कस्तुरीराज। कोच सुरभि मिश्रा और पुनीत सिंह।