खेल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे धवन
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2017 5:59:45 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 5 जनवरी से खेले जाने वाले तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। धवन के एड़ी में चोट लगी है,जिसके कारण वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
धवन के बाहर होने के बाद केएल राहुल के साथ मुरली विजय भारतीय पारी की शुरूआत कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले ही धवन को होटल में लंगड़ाते हुए देखा गया था। उनकी बाईं एड़ी में पट्टियां बंधी हुईं थीं फिजियो पैटिक फरहार्ट उनकी देख रेख कर रहे थे। उनका एमआरआइ स्कैन भी कराया गया था।