खेल
ग्लोब सॉकर अवार्ड: रोनाल्डो ने जीता वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2017 3:40:26 PMमैड्रिड, (हि.स.)। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ग्लोब सॉकर अवार्ड समारोह 2017 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। रोनाल्डो ने लगातार दूसरी बार और कैरियर में चौथी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। रोनाल्डो ने लियोनेल मेस्सी और नेमार को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता।
रियल मैड्रिड को सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार मिला। वहीं, मैड्रिड के कोच ज़िनेदिन जिदेन को सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य पुरस्कारों में ला लीगा को विश्व का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल लीग का पुरस्कार मिला। बार्सिलोना के सेवानिवृत्त डिफेंडर कार्ल्स पुयोल और फ्रांसेस्को टोटी को उनके खेल करियर के लिए सम्मानित किया गया।