ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
कूच बिहार ट्रॉफी- कर्नाटक ने मुंबई को आठ विकेट से हराया
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2017 4:46:10 PM
कूच बिहार ट्रॉफी- कर्नाटक ने मुंबई को आठ विकेट से हराया

मुंबई, (हि.स.)। देव पडिक्कल की संयम भरी पारी की बदौलत कर्नाटक ने कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर 19) के अहम मुकाबले में मुंबई की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से कर्नाटक को छह अंक मिले हैं। मुंबई ने कर्नाटक को 179 रन का मामूली लक्ष्य दिया था, जिसे उसने दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अंडर 19 कूच बिहार इंटर स्टेट ट्रॉफी के इस मुकाबले में कर्नाटक ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया था। मुंबई ने पहली पारी में 316 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। पहले विकेट के लिए ओपनर बल्लेबाज सुवेद पारकर (119 रन, 19 चौके) और दिव्यांश सक्सेना (69 रन, 8 चौके) की मदद से 192 रन की साझेदारी हुई। दोनों के आउट होने के बाद मुंबई के बल्लेबाज कर्नाटक के आक्रमण के सामने धराशाई हो गए। हालांकि सक्षम ने 43 रन की आक्रामक बल्लेबाजी खेली और अपनी टीम को 300 के पार पहुंचाया। कर्नाटक के लिए विद्वथ कवरेप्पा और सुभांग हेगड़े ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि आदित्य श्रीनिवासन ने दो विकेट लिए। हालांकि कर्नाटक की पहली पारी खराब रही। उसके चीर विकेट 99 रन पर ही गिर गए थे। कर्नाटक के ओपनर बल्लेबाज देव पडिक्कल ने इसके बाद संभल कर खेलते हुए पांचवे विकेट के लिए 284 रन की साझेदारी की। देव ने 274 गेंदों में 181 रन (26 चौके, 2 छक्के) बनाए। एस.एस. शास्त्री ने 120 रन (16 चौके) और एस. भांडगे ने 43 रन (6 चौके, 2 छक्के) की आतिशी पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 456 रन तक पहुंचाया। कर्नाटक ने पहली पारी में 140 रन की लीड ली। मु्ंबई की ओर से ए. वशिष्ठ कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 89 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि अंजदीप लाड और सक्षम ने दो-दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में टोस शुरूआत होने के बाद भी मुंबई 299 रन पर ही ऑल आउट हो गई। अर्जुन तेंदूलकर दोनों पारियों में रन आउट का शिकार हो गए। पहली पारी में उन्होंने 22 रन और दूसरी पारी में 31 रन का योगदान दिया। सुवेद पारकर ने 63 रन, यशस्वी जैसवार ने 72 रन, सक्षम ने 41 रन और सिदक सिंह ने 31 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से सुभांग हेगडे ने 3 और वी. कावरेप्पा व एम. भांडगे ने दो-दो विकेट चटकाए। कर्नाटक को मैच जीतने के लिए 179 रन का टार्गेट मिला था। दूसरी पारी में कर्नाटक ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज देव पडिक्कल 75 रन (14 चौके, 1 छक्के) ने तेज तर्रार पारी खेल कर जीत की नींव रख दी। गौतम सागर ने 70 रन (12 चौके) और एम. भांडगे ने 23 रन (4 चौके) बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS