ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
आई-लीग : इंडियन एरोस ने शिलॉग लाजोंग को 3-0 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2017 5:43:15 PM
आई-लीग : इंडियन एरोस ने शिलॉग लाजोंग को 3-0 से हराया

नई दिल्ली, (हि.स.)। इंडियन एरोस ने हीरो आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए मंगलवार को शिलॉग लाजोंग को 3-0 से मात दी।


इस मैच में इंडियन एरोस की टीम ने तेज शुरूआत की। मैच के 7वें मिनट में जैक्सन सिंह ने लाजोंग के रक्षकों को छकाते हुए अभिजीत सरकार को गेंद पास किया और अभिजीत ने गोलपोस्ट की तरफ किक लगाई, लेकिन उनका निशाना चूक गया और गेंद गोल पोस्ट को छोड़ते हुए निकल गई। 19वें मिनट में डिफेंडर जीतेन्द्र सिंह ने लाजोंग रक्षकों को पछाड़ते हुए शानदार मैदानी गोल कर इंडियन एरोस को पहली सफलता दिलाई। हॉफ टाइम की समाप्ति पर इंडियन एरोस 1-0 से आगे रहा।


दूसरे हॉफ में लाजोंग ने थोड़ा ठीक प्रदर्शन किया और गोल की तलाश करते रहे। 46 वें मिनट में डैनियल ओडिफिन ने गोल करने का बढ़ियां मौका गंवाया, जब उनका शॉट एरोस के गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। मैच के 86वें मिनट में नोंगदाम्बा नारेम ने बेहतरीन मैदानी गोल कर एरोस की बढ़त 2-0 कर दी। आखिरी समय में रोहुल केपी ने गोल कर इंडियन एरोस को 3-0 से जीत दिला दी।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS