ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
भारत में खेलों में पुलिस बलों का महत्वपूर्ण योगदान:राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2017 2:55:30 PM
भारत में खेलों में पुलिस बलों का महत्वपूर्ण योगदान:राज्यपाल

देहरादून, (हि.स.)। पुलिस और खेलों में गहरा संबंध है। खेलों से लीडरशिप, धैर्य, साहस और अनुशासन का विकास होता है। इसके जरिए राज्य और केंद्रीय पुलिस बल के खिलाड़ियों ने सदैव देश का गौरव बढ़ाया है। ये बातें मंगलवार को राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने 66वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के शुभारंभ करते हुए कहीं।

राज्यपाल डॉ़ पाल ने राज्य में पहली बार इस आयोजन के लिए पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व स्तर पर पुलिस में खेलों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि वर्ल्ड पुलिस गेम्स का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2017 में लाॅस एंजिल्स में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत का सराहनीय प्रदर्शन रहा। पुलिस की ड्यूटी बहुत सख्त होती है, इसलिए पुलिस में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आॅल इण्डिया स्पोर्ट्स बोर्ड का गठन किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत में अपने संवैधानिक कर्तव्य निभाने के साथ-साथ विभिन्न पुलिस बलों का खेलों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ियों ने पुलिस बलों से उभरकर देश का नाम रोशन किया है। फुटबाॅल, एथलेटिक्स, हाॅकी सहित विभिन्न खेलों में राज्य व केंद्रीय पुलिस बलों के खिलाड़ी भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि एथलेटिक्स को सभी खेलों की मां का दर्जा हासिल है। किसी भी खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ी एक अच्छा एथलीट हो। खेलों में जीतना ही नहीं बल्कि खेलों में प्रतिभाग कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि देहरादून में अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन देखने को मिलेगा। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने अवश्य ही सभी तैयारियां कर ली होंगी। बाहर से आए खिलाड़ी अपने साथ अच्छी यादें लेकर जाएंगे। 

देश की 32 टीमें ले रही हिस्सा

पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा 26 से 30 दिसम्बर 2017 तक 66वीं आॅल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैम्पियनशिप में भी खिलाड़ी कई कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक व आयोजन सचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में देशभर के राज्यों व केंद्रीय पुलिस संगठनों की 32 टीमों के कुल 1119 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें 275 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, विधायक खजानदास व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS