ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
सैफ अंडर-15 महिला फुटबॉल : भारत ने नेपाल को 10-0 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2017 5:36:17 PM
सैफ अंडर-15 महिला फुटबॉल : भारत ने नेपाल को 10-0 से हराया

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश में खेले जा रहे दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर -15 चैम्पियनशिप के अपने दूसरे मैच में नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से शिकस्त दी।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए प्रियंका देवी और सुनीता मुंडा ने तीन-तीन गोल किए। इन दोनों के अलावा लिंडा कॉम ने दो, संथीया और अनाय बाई ने 1-1 गोल किया।

इस मैच में भारतीय टीम ने शुरूआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से लिंडा कॉम ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 32वें लिंडा ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद सुनीता संथीया और प्रियंका ने 33वें,40वें और 43वें मिनट में गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। पहले हॉफ की समाप्ती पर भारतीय टीम 5-0 से आगे हो गई और नेपाल पर काफी दबाव आ गया। जो दूसरे हॉफ में उनपर भारी पड़ गया।

मैच के 53वें मिनट में प्रियंका ने अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 6-0 से आगे कर दिया। 62वें मिनट में सुनीता ने भी अपना दूसरा गोल करते हुए अपनी टीम को 7-0 से आगे कर दिया। 69वें मिनट में अनय ने अपनी टीम को 8वां गोल किया। 76वें मिनट में प्रियंका ने अपना तीसरा गोल करते हुए भारत की बढ़त 9-0 कर दी। प्रियंका का पीछा करते हुए सुनीता ने भी 86वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत को 10-0 से जीत दिला दी। भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 21 दिसम्बर को मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगी।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS