ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
राष्ट्रमंडल कुश्ती : दूसरे दिन भारत ने जीते नौ स्वर्ण पदक
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 12:34:01 PM
राष्ट्रमंडल कुश्ती : दूसरे दिन भारत ने जीते नौ स्वर्ण पदक

जोहान्सबर्ग, (हि.स.)। राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन भारत ने नौ स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीते। चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय महिला कुश्ती टीम ने सभी 10 वजन श्रेणियों में पदक जीता।

 

स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रमुख महिला पहलवानों में किरण (72 किग्रा), दिव्या काक्रान (68 किग्रा) और रितु मलिक (65 किलोग्राम) रही। इसके अलावा, पूजा ने 76 किग्रा और रवीता ने 59 किग्रा वर्ग में रजत जीता। कविता ने 76 किग्रा में और मनु तोमर ने 72 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

 

इससे पहले टूर्नामेंट के पहले दिन भारत ने ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती टीम ने सभी 10 वजन श्रेणियों में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में हरियाणा के राजेंद्र कुमार ने 55 किलो, मनीष ने 60 किलो और नवीन ने 130 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा प्रभापल सिंह ने 87 किलोग्राम वर्ग में और सोनू ने 130 किलोग्राम वर्ग रजत पदक जीता।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS