ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
आकाशदीप सिंह ने पूरे किए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 4:55:31 PM
आकाशदीप सिंह ने पूरे किए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच

 नई दिल्ली, (हि.स.) । भारतीय फॉरवर्ड हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह ने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं। आकाशदीप ने पुरूष हॉकी विश्व लीग फाइनल्स में बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। 

 
आकाशदीप काफी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में एफआईएच चैम्पियंस ट्राफी से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। 23 वर्षीय आकाश वर्ष 2014 में एशियन खेलों में स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत पदक और हॉकी विश्व लीग फाइनल्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह हाल ही में ढ़ाका में संपन्न हुए एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। 
 
अपनी उपलब्धि पर आकाशदीप ने कहा, “घरेलू दर्शकों के सामने यह उपलब्धि हासिल करने मेरे लिए गर्व की बात है। हमने कुछ लक्ष्यों को निर्धारित किया है और मैं उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार काम करूंगा।"
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS