खेल
सुशील कुमार और मैरी कॉम ने राष्ट्रीय खेल पर्यवेक्षक के पद से दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 7:28:31 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। पहलवान सुशील कुमार और मुक्केबाज मैरी कॉम ने राष्ट्रीय खेल पर्यवेक्षक के पद से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों खिलाड़ी अपने क्षेत्रों, पहलवानी (पुरूष) तथा मुक्केबाजी (महिला) में अभी भी सक्रिय हैं| इसलिए उनका मानना है कि इस पद पर रहना हित के टकराव के रूप में देखा जा सकता है। खेल परंपरा को ध्यान में रखते हुए दोनों खिलाड़ियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिये हैं। युवा कार्य और खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन राठौर ने सुशील कुमार और मैरी कॉम को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि सरकार उनके अनुभवों और विशेषज्ञता का लाभ उठाती रहेगी।