खेल
''स्वच्छ दिल्ली, स्वच्छ यमुना'' की शपथ लेकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 9:51:20 AMनई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न मैदानों पर 17 मैचों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता से पहले युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को 'स्वच्छ दिल्ली, स्वच्छ यमुना' के लिए शपथ दिलाई गई।
रोहिणी खेल परिसर, हरिनगर खेल परिसर, तालकटोरा खेल परिसर, साकेत खेल परिसर, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम अशोक विहार, राधास्वामी खेल परिसर माड़ी गांव, किशन कुंज खेल परिसर, ताहिरपुर खेल परिसर, सभापुर खेल परिसर पर हुए आज के मैचों में यमुना विहार ने गोकुलपुरी को, आनंद विहार ने सिद्धार्थ नगर को, राजौरी गार्डन ने उत्तम नगर को, रिठाला ने रोहिणी को हराकर अपने-अपने मैच जीते जबकि मानसरोवर पार्क की टीम न पहुंचने के कारण गोल मार्केट मंडल की टीम को वाकओवर दे दिया गया। करोलबाग ने नेताजी नगर को हराकर आज का मैच जीता। सबोली की टीम ने करावल नगर पूर्व को और सादतपुर की टीम ने सुंदर नगरी की टीम को हराकर अपने अपने मैच जीत लिए।