खेल
दिल्ली टेस्ट : पहले दिन लन्च तक भारत के 2 विकेट पर 116 रन, विजय का अर्ध शतक
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2017 12:44:53 PMनई दिल्ली, (हि.स.)।श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट के पहले दिन भारत ने लन्च तक 2 विकेट पर 116 रन बना लिए है।
भारत ने इस मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही। 42 के कुल स्कोर पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 23 रन बनाकर दिलरुवन परेरा की गेंद पर लकमल को कैच देकर आउट हो गए।चेतेश्वर पुजारा भी 23 रन बनाकर 78 के कुल स्कोर पर गमगे की गेंद पर समरा विक्रमा को कैच देकर आउट हुए।
मुरली विजय 51 और कप्तान कोहली 17 रन बनाकर नाबाद हैं। उल्लेखनीय है कि कोलकाता में खेल गया पहला टेस्ट ड्रा समाप्त हुआ था। नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।