ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
राष्ट्रमंडल खेल : पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम
By Deshwani | Publish Date: 28/11/2017 1:54:49 PM
राष्ट्रमंडल खेल : पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

नई दिल्ली, (हि.स.) । ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरूष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम 7 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलेगी। 

 

भारतीय पुरूष हॉकी टीम को इंग्लैंड, पाकिस्तान,मलेशिया और वेल्स के साथ पूल बी में रखा गया है। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैड,दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और वेल्स के साथ पूल ए में रखा गया है। भारतीय महिला टीम 5 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। 

 

प्रत्येक टीम अपने पूल में 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रारंभिक दौर के मैचों में एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसके बाद प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेमीफाइनल और पदक के लिए भिड़ेंगी। 

 

भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि यह एक कठिन पूल है, लेकिन हम चुनौती के लिए तैयार हैं। हम ओडिशा में हॉकी विश्व लीग में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेल रहे हैं। जिससे हमें राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2010 और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में दो बार जगह बनाई है और दोनों ही बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

 

इस बीच भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, "मैं अपनी पूल से खुश हूं। मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम दुनिया में किसी भी टीम को चुनौती दे सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में हम किसी भी टीम को हल्के ढंग से नहीं ले सकते।"

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS