खेल
शंघाई मास्टर्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 7:36:42 PM शंघाई, (हि.स.)। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल शंघाई मास्टर्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। नडाल ने गुरुवार को प्री क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में इटली के फाबियो फागिनीनी को एक घंटे चले मुकाबले में 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।
क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना अब छठी वरीयता प्राप्त ग्रिगोर डिमिट्रोव के साथ होगा। इस जीत के साथ ही नडाल ने लगातार 14वें मैच में जीत दर्ज की।
फागिनीनी ने अतीत में नडाल को काफी परेशान किया है। नडाल के खिलाफ उन्होंने 12 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। अमेरिकी ओपन 2015 में भी उन्होंने नडाल को मात दी थी।