खेल
पल्लेकल टेस्ट: भारत की पहली पारी 487 रन पर समाप्त
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 2:51:00 PM पल्लेकल, (हि.स.)। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को लंच के तुरंत बाद भारतीय पारी 487 रनों पर समाप्त हो गई। लंच के बाद हार्दिक पांड्या 108 रन बनाकर पर लक्ष्मण संदकन के पांचवें शिकार बने। संदकन ने परेरा के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेजा।
इससे पहले, भारतीय टीम ने आज सुबह 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज सबसे पहले ऋद्धिमान साहा आउट हुए। साहा अपने कल के व्यक्तिगत स्कोर में मात्र 3 रन जोड़कर 339 के कुल स्कोर पर 16 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर परेरा को कैच देकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद पांड्या ने कुलदीप यादव के साथ मिलकर स्कोर को 400 के पार पहुंचाया।
401 के कुल स्कोर पर कुलदीप 26 रन बनाकर संदकन के शिकार बनाये। कुलदीप और पांड्या के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। मो. शमी 9वें विकेट के रूप में आउट हुए। 421 के कुल स्कोर पर वह 8 रन बनाकर संदकन की गेंद पर आउट हुए। श्रीलंका की तरफ से मलिन्डा पुष्पककुमारा ने 3, लक्ष्मण संदकन ने 5 और विश्वा फर्नांडो ने 2 विकेट लिया।