ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराश रहा हॉकी संघ
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 4:13:12 PM
खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराश रहा हॉकी संघ

जगदलपुर, (हि.स.)। बस्तर हॉकी संघ द्वारा संचालित हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र चोण्डीमेटावाड़ा में हॉकी संघ के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया, जहां पर बच्चे आगामी खेल प्रतियोगिताओं हेतु निरंतर दो वर्षो से अभ्यास कर रहे हैं। यहां पर लगभग 60 बालक व 30 बालिका प्रतिदिन प्रात: व सायंकाल अभ्यास कर रहे हैं। ये बच्चे आगामी नेहरू हॉकी 15 वर्ष बालक व हॉकी 17 वर्ष बालक व बालिका 17 वर्ष के लिए लगातार मेहनत अपने प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में करते आ रहे हैं। 

हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने बच्चों के प्रशिक्षण की सराहना करते हुए उन बच्चों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए सुविधा सम्पन्न बनाने की दृष्टि से उनके पास जिन सामग्रियों की कमी है उन्हें तत्काल पूर्ण करने का आश्वासन दिया जैसे कुछ बच्चों को जूतों व मोजों की आवश्यकता है उन्हें पूर्ण करने का जिम्मा बस्तर हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष पारख जी ने उठाया है। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को टी-शर्ट का वितरण मा. अध्यक्ष मनीष पारख व उपाध्यक्ष आरएस सूर्यवंशी द्वारा किया गया। टी-शर्ट की व्यवस्था संघ के कोषाध्यक्ष केएस सुनील पिल्ले द्वारा की गई थी। सभी पदाधिकारियों द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की गई और उन्हें और अधिक मेहनत कर शिखर तक पहुंचने हेतू मार्गदर्शन दिया गया। 

विगत वर्ष हॉकी 15 वर्ष में बस्तर जोन का इस सेंटर के बच्चों द्वारा प्रतिनिधित्व किया था, साथ ही राज्यस्तर पर इसने सेंटर के 24 बच्चों ने राज्य स्तर की हॉकी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बस्तर जिले का प्रतिनिधित्व किया था। बच्चों की प्रतिभाओं को अग्रसर करने हेतू बस्तर हॉकी संघ विगत वर्षो से हॉकी क्लब के नाम से विगत 12 वर्षो से सक्रिय है, अब यह बस्तर हॉकी संघ नाम से सक्रिय भागीदारी निभा रही है और बच्चों की प्रतिभा को तराशने का कार्य कर रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS