खेल
ओमान ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का पुरूष सिंगल्स खिताब भारत के अचंता शरत कमल ने जीता
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2020 9:14:02 PMनई दिल्ली। भारत के अचंता शरत कमल ओमान ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पुरूषों का सिंगल्स खिताब जीत लिया है। मस्कट में फाइनल में शरत कमल ने शीर्ष वरीयता प्राप्त पुर्तगाल के मार्कोस फ्रेटस को चार-दो से हराया।
सेमीफाइनल में शरत कमल ने रूस के किरिल स्काककोव को, जबकि फ्रेटस ने भारत के हरमीत देसाई को हराया था। महिला सिंगल्स का खिताब जापान की हितोमी सातो ने जीता।