बिहार
बिहार के सीतामढ़ी में सोमवार की सुबह 3:30 बजे पुलिस व शराब तस्करों के बीच मुठभेड़, एक की मौत, तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2023 12:52:13 PM
सीतमढ़ी। (देश वाणी, कार्यालय) बिहार की सीतामढ़ी पुलिस शरीब तस्करों के बीच सोमवार की तड़के साढ़ तीन बजे मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक शराब तस्कर की मौत हो गयी है। बिहार पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार उक्त मुठभेड़ में प्रिंस सिंह नामक अपराधी घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मिली सूचना के अनुसार सीतामढ़ी के नानपुर थानान्तर्गत आज तड़के में अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने गयी पुलिस टीम पर अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गयी। पुलिस के द्वारा भी जबाबी कार्रवाई की गयी जिसमें 01 शराब तस्कर प्रिन्स सिंह को गोली लग गयी। जिनकी सदर अस्पताल में चिकित्सा के क्रम में मौत हो गयी।
सीतामढ़ी पुलिस ने जानकारी दी है कि नानपुर थाना के बुधनागरा में सोमवार की तड़के साढ़े 3:00 बजे पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान चार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में जवाबी कार्रवाई की। जिसमें गोली लगने से घायल प्रिंस सिंह घायल हो गया। इसके घायल प्रिंस को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान उसके 3 अन्य साथी पिस्टल सहित पकड़े गए।
मिल रही अन्य ख़बरों के अनुसार घटनास्थल से पुलिस (Police) को कई हथियार भी मिले हैं। पूरे इलाके की छानबीन चल रही है। सीतामढ़ी पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार (Police) के अनुसार शराब माफिया और पुलिस (Police) के बीच एनकाउंटर हुई है। एक शराब माफिया मारा गया है। तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में छानबीन चल रही है। आर्म्स भी बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस (Police) की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।