शेखपुरा
रालोसपा के शिक्षा सुधार मानव कतार में दिखा लोगों का उत्साह
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 4:43:11 PM
शेखपुरा (हि.स.)| राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के शिक्षा सुधार मानव कतार में जिले के हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया | मानव कतार में रालोसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा राजद, कांग्रेस, भाजपा और लोजपा नेताओं ने भी हिस्सा लेकर बिहार में बेहतर शिक्षा के लिए रालोसपा के साथ अभियान में अपनी सहमति जता दी | जिले के सैंकड़ों स्कूलों पर लोगों ने मानव कतार लगाकर बेहतर शिक्षा का संकल्प लिया | जिले के चेवारा प्रखंड के श्रीकृष्ण हाई स्कूल और याकूब मिडिल स्कूल पर मानव कतार की अगुआई पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता फ़ज़ल इमाम मल्लिक ने की |
उनके साथ जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खालिद इमाम मल्लिक, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मशहदी अहमद, पार्टी नेता इरशाद राजा, भरत पासवान, बड़ी मस्जिद के इमाम कारी साबह सहित सैंकड़ों लोगों ने कतार लगाकर शिक्षा में सुधार का संकल्प लिया|कतार में राजद नेता लटरू यादव और कांग्रेस के शाहिद महमूद और भुक्खन यादव ने भी हिस्सा लिया | जिला मुख्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार सुमन और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार सुमन की अगुआई में रामाधीन कालेज पर मानव कतार लगाई गयी | कतार में हर वर्ग के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और इस बात पर संतोष जताया कि रालोसपा बिहार में शिक्षा के सवाल पर मुखरता से अपनी बात रख रही है और लोगों को जागरूक बना रही है |