ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सिन्धू कुमारी बिहार की जूनियर महिला हॉकी टीम में शामिल
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2017 1:35:07 PM
सिन्धू कुमारी बिहार की जूनियर महिला हॉकी टीम में शामिल

सीवान, (हि.स.)। हॉकी इन्डिया द्वारा द्वारा भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप के लिए घोषित बिहार की 18 सदस्यीय टीम में हॉकी सीवान की कप्तान सिन्धू कुमारी का चयन हुआ है। सिन्धू बिहार टीम के साथ मंगलवार को पटना से भोपाल के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप 25 अप्रैल से 3 मई 2017 तक भोपाल में आयोजित हो रहा है।

सीवान के मैरवा प्रखंड स्थित मुरियारी पंचायत के गोपालचक निवासी योगेन्द्र यादव की पुत्री सिन्धू इसके पूर्व भी बिहार सब जूनियर टीम मे शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है व पंजाब के खिलाफ गोल दागकर अपनी प्रतिभा की लोहा मनवा चुकी हैं। हॉकी सीवान की सचिव संगीता देवी ने बताया कि सिन्धू साहित पुरी टीम सीवान के मैरवा लक्ष्मीपुर स्थित हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र में अभ्यास करती है। हॉकी सीवान के संयोजक संजय पाठक ने बताया की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय टीम मे होगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS