बिहार
सीवान के तरवारा में चार अंतर जिला गिरोह के अपराधी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 5:10:34 PM सीवान। सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित गंडक नहर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान जीबी नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर थाने की पुलिस के सहयोग से लूट कांड की योजना को अंजाम देने जा रहे चार अपराधियों को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल, पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ हीे गिरोह के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर, बसंतपुर, गोरियाकोठी ,बड़हरिया,पचरुखी, दरौंदा तथा महाराजगंज की पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से छापेमारी की जा रही है। हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करने से पुलिस महकमे के आलाअधिकारी भी परहेज कर रहे हैं। मगर इतना जरूर स्पष्ट है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में बढ़ते अपराधिक मामलों के उजागर होने की संभावनाएं हैं।