बिहार
भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 6:32:15 PMसीवान। सीवान के दरौली स्थित रामबाग में सीवान जिला भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज सिंह का गुरुवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ हमें जिम्मेवारी सौंपी है, उसे मैं अपने कार्यकर्ता बन्धुओं के सहयोग से निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती को बल देने का काम करुंगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर सीवान के सभी विधान सभा सीटों व दोनों संसदीय सीटों पर भाजपा का ध्वज फहराना ही मेरा मकसद है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सह सीवान विधायक व्यासदेव प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक रामायण मांझी, रामाकांत पाठक, शिवकुमार मांझी, राहुल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह अादि नेताओं ने अभिनंदन सभा को सम्बोधित किया।