ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सीवान के सभापति व उपसभापति पद पर भाजपाइयों की जीत
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 5:03:56 PM
सीवान के सभापति व उपसभापति पद पर भाजपाइयों की जीत

सीवान, (हि.स.)। सीवान नगर सभापति पद के लिए शुक्रवार को हुए मतगणना में वख्या 05 की नगर पार्षद सिन्धु सिंह विजयी हुईं। वहीं उप सभापति पद के चुनाव में वार्ड संख्या 20 के नगर पार्षद बबलू तुरहा को जीत मिली। इस तरह सीवान नगर परिषद भाजपा के रंग में रंग गया। 

 
गौरतलब है कि सभापति पद के लिए भाजपा खेमा की ओर से सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह की छोटे भाई और पूर्व पार्षद धंनजय सिंह की पत्नी सिन्धु सिंह प्रत्याशी थी वहीं महागठबंध खेमा की ओर से जदयू नेता, पिछले विधानसभा चुनाव मेंसे जदयू प्रत्याशी रहें और निवर्तमान नगर सभापति बबलू प्रसाद की पत्नी प्रियंका देवी प्रत्याशी थीं ।
दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर में भाजपा खेमा की प्रत्याशी सिन्धु सिंह 19 मत पाकर नगर सभापति की पद की चुनाव में विजयी हुई, वहीं महागठबंध खेमा की प्रत्याशी प्रियंका देवी को 18 मत प्राप्त हुए। जबकि एक मत अवैध घोषित कर दिया गया, वहीं उप सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा खेमा के वार्ड संख्या 20 के नगर पार्षद बबलू तुरहा को 20 मत प्राप्त हुआ और वह विजयी घोषित किए गए। वहीं महागठबंध खेमा के प्रत्याशी वार्ड संख्या 12 के नगर पार्षद इरफान को कुल 18 मत प्राप्त हुए। 
इस प्रकार सिन्धु सिंह सीवान नगर की नई नगर सभापति और बबलू तुरहा उप सभापति निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं सीवान के अनुमंडल मुख्यालय महाराजगंज के नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर राजकुमारी देवी ने 10 मत प्राप्त कर मंजू देवी को चुनाव में हराया। उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में दिनेश कुमार ने 10 मत प्राप्त कर उमाशंकर सिंह को चुनाव हराया। इस प्रकार महाराजगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष राजकुमारी देवी और उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निर्वाचित किए गये। वहीं मैरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुभावती देवी को अध्यक्ष और मदन बैठा को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS