झारखंड
भाजपा महिला मोर्चा ने मंदिरों में चलाया स्वछता अभियान
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2017 1:44:48 PMसरायकेला। नवरात्र के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि देवी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मंदिरों के प्रांगण में स्वछता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत रोड न. 7 के हनुमान मंदिर प्रांगण से की गई।
इस दौरान मोर्चा की कई महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में झाडू देकर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी रीता मिश्रा, सतीश शर्मा, रिंकू देवी, अल्पना देवी, रंजन दास, शैलेश शर्मा, कृष्णा प्रधान, सूरज यादव, नरेंद्र शाही, शशि शेखर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।