झारखंड
आरडी रबड़ एंड रिक्लेम कंपनी में लगी आग
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2017 3:33:04 PMसरायकेला, (हि.स.)। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के आरडी रबड़ एंड रिक्लेम लिमिटेड कंपनी में आग लगने से शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गयी। घटना सुबह करीब दस बजे की है। आग से कंपनी में लगभग दो करोड़ रुपये के सामानों की क्षति होने की संभावना है। इसके लिए कोलकाता से अनुभवी इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। इस भीषण अागजनी में कंपनी के दो मशीन भी जल गये। अचानक लगी आग के बाद फायर ब्रिगेड और आदित्यपुर पुलिस को सूचना दी गई। झारखंड अग्निशामक विभाग के दो दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।