ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
सहरसा
बिहार में घोटालों की बाढ़, सत्‍ता के लिए जनता के साथ धोखा: तेजस्‍वी
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 4:49:18 PM
बिहार में घोटालों की बाढ़, सत्‍ता के लिए जनता के साथ धोखा: तेजस्‍वी

सहरसा। संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दूसरे चरण में सहरसा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सूबे में घोटालों की बाढ़ आ गई है। सत्ता के लिए नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है।

तेजस्‍वी यादव ने राज्‍य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पूरी व्यवस्था चौपट कर दी गयी है। परीक्षा से बीस दिन पहले किताब दी जाती है और प्रश्‍न पत्र लीक करवाया जाता है।
 
उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार से देश के संविधान व आरक्षण को खतरा है। नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह ऐसे चौकीदार हैं जिनकी चौकीदारी में घोटालेबाज सरकार का पैसा खाकर विदेश भाग रहे हैं। 
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोसी हमारा दूसरा घर है। यहां मेरे मां पापा को प्यार मिला। आज मैं उसी जगह पर न्‍याय मांगने आया हूं। हमारा देश आज खतरे में है। पूरे देश में जहर फैलाने का काम किया जा रहा है। हमारे उपर मुकदमा तो एक बहाना है, असली निशाना आरक्षण समाप्‍त करना है। लेकिन हमम डरने वाले नहीं हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार सरकार सूबे का विकास नहीं चाहती है। नीतीश कुमार लोकसभा के साथ विधानसभा का भी चुनाव करवाना चाहते हैं। पप्पू यादव के पार्टी में शामिल करने के सवाल पर कहा उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। आनंद मोहन के  सवाल पर कहा उनसे कोई बात नहीं हो रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS