ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर: खानपुर में भीषण नाव हादसा, दर्जन भर लोग डूबे, तीन की मिली लाश
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2021 8:56:13 PM
समस्तीपुर: खानपुर में भीषण नाव हादसा, दर्जन भर लोग डूबे, तीन की मिली लाश

समस्तीपुर कुमार उमेश। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली गांव में शुक्रवार को भीषण नाव हादशा हो गया। बूढ़ी गंडक नदी में नाव हादसा में लगभग दर्जन भर से अधिक लोगो के सवार होने की बात कही जा रही है। जिसमे तीन युवक की लाश मिली है, जबकि दो को बेहोशी की हालत में अस्पताल में हैं इलाजरत। जबकि अन्य के लोगो के लापता होने की आशंका जतायी जा रही हैं। लेकिन अबतक ये नहीं पता चल रहा है कि कौन कौन लोग लापता हैं। 

 
 
 
 
इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मच गया। मृतको में बछौली गांव के ही रामाधार राय के 27 वर्षीय पुत्र चंद्रजीत कुमार राय, संजय महतो के 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार व अनिल महतो के 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है। जबकि 50 वर्षीय रामजतन राय व 35 वर्षीय शोभन महतो अस्पताल में इलाजरत है। इधर, घटना की सूचना मिलते भी सीओ रंजन कुमार दिवाकर, बीडीओ गौरी कुमारी, थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंच गए। 
 
 
 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार   बछौली गांव के ही 70 वर्षीय रामप्रवेश राय की मौत हो गई थी। जिसके दाह संस्कार में सभी लोग शामिल हुए। लगभग दर्जन भर लोग नौका पर सवार होकर दाह संस्कार से लौट रहे थे। इसी बीच नाव का संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। जिससे नाव पर सवार लोग पानी में डूब गए। तीन युवक की शव नदी से बरामद की गई। सीओ रंजन कुमार दीवाकर ने बताया कि नाव पर कितने लोग सवार थे, इसकी सही पुष्टि नही  हो रही है। लोगों का बताना है कि करीब 8 से 10 लोग सवार थे। तीन की मौत हुई है। दो इलाजरत है। सभी दाहसंस्कार से लौट रहे थे। अगर अन्य लोगों के डूबे होने की जानकारी मिलती है तो एनडीआरएफ की टीम से खोज की जाएगी। अभी स्पष्ट पता नहीं चल रहा है कि कितने लोग लापता हैं या नहीं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS