ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
समस्तीपुर: बकरी चराने गयी चार लड़की की डूबकर हुई मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2021 8:27:14 PM
समस्तीपुर: बकरी चराने गयी चार लड़की की डूबकर हुई मौत

समस्तीपुर कुमार उमेश। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव स्थित चिचरहा चौर में चिमनी के पास डूबने से चार लड़की की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की दोपहर की है।  

 
 
 
 
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। भीड़ घटना स्थल की और दौड़ पड़ी। मृतक में अजय दास की पुत्री ज्योति कुमारी (13), सुरेंद्र दास की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (12), महेंद्र सहनी की पुत्री रूपम कुमारी (11) व राजेन्द्र दास की पुत्री लक्ष्मी कुमारी (14) के रूप में की गई है।  
 
 
 
 
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रंजन कुमार दिवाकर, एएसआई उमेश यादव दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार चारों लड़की बकरी चराने चौर गई थी।  इसी बीच एक लड़की मछली पकड़ने के ख्याल से गड्ढा के पास चली गई। जहां उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी मे चली गई। एक को डूबते देख उसे बचाने तीनों सहेली पहुंच गई। जहाँ सभी बचाने के दौरान पानी मे डूब गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से चारो की लाश बाहर निकाला।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS