बिहार
समस्तीपुर: बेखौफ अपराधियों ने की युवती की गोली मार हत्या, अबतक शव की नहीं हुई पहचान
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2021 11:23:23 PMसमस्तीपुर। कुमार उमेश। समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधी जब चाहे जहां चाहे गोली मार हत्या व लूट की घटना को बेखौफ अंजाम देता है। बेखौफ अपराधियों ने फिर एक युवती की गोली मार हत्या कर दी।
घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के निकट की बताई जा रही है। जहां अपराधियों ने सोमवार की देर शाम एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक की लाश गांव जानेवाली खरंजा सड़क पर पड़ी थी। अब तक लड़की की नही हुई है पहचान। फायरिंग की आवाज पर स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो वे सन्न रह गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ युवती की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।