बिहार
समस्तीपुर: मंदिर में ही कर दी गई पुजारी की हत्या, सनसनी
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2021 11:33:38 AMसमस्तीपुर। कुमार उमेश। मंदिर का नाम सुनते ही लोगो के मन मे श्रद्धा व भगवान के प्रति विश्वास उमड़ पड़ता है। हिन्दुओ के लिए यह पवित्र स्थान होता है, लेकिन समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित मंदिर में घुसकर हत्या कर दी गयी। इस सनसनी खेज का खुलासा शनिवार सुबह उस समय हुई जब लोग मंदिर में पूजन को पहुंचे। मंदिर में खून से लथपथ पुजारी की लाश पड़ी थी। बताया जाता है कि पुजारी सुरेंद्र राय की पीटपीट कर हत्या कर दी गयी। मंदिर में पुजारी की हत्या की खबर फैलते ही शहर में सनसनी फैल गयी। जिसके कारण सैकड़ों लोगों की भीड़ मंदिर पर जमा हो गयी। वही घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।
उक्त घटना समस्तीपुर जिला मुख्यालय में मोहनपुर स्थित हनुमान मंदिर की है। मृतका पुजारी समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के सुरेंद्र राय थे। बताया जाता है कि जमीनी विवाद में ही पुजारी की हत्या की गयी है। इस मामले मे एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का बताना है कि आठ धुर जमीन को लेकर परिवार में वर्षो से विवाद चल था था। घर पर भी पुजारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। फिर मंदिर में जाकर पुजारी की हत्या कर दी गयी। पुजारी मंदिर में ही सोया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।