ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर : सरायरंजन में मिट्टी कटाई को रोकने गयी पुलिस से हाथापाई, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2021 10:39:48 PM
समस्तीपुर : सरायरंजन में मिट्टी कटाई को रोकने गयी पुलिस से हाथापाई, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन को रोकने गयी पुलिस के साथ हाथापाई हुई। इस मामले में पुलिस ने फो लोंगो को गिरफ्तार किया। जबकि डेढ़ दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया। उक्त मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी गांव की है। बताया जाता है कि नरघोघी मठ की जमीन से अवैध तरीके से मिट्टी कटाई की सूचना पुलिस को दी गयी। 

 
 
 
 
नरघोघी मठ के सचिव नंद कुमार झा ने सरायरंजन थाना में एक आवेदन देकर मठ की जमीन से की जा रही अवैध मिट्टी कटाई को लेकर एक एफआईआर दर्ज कराई थी।  शिकायत मिलने पर  थाना के एएसआई रामपति प्रसाद के नेतृत्व में जब पुलिस बल वहां पहुंची तो कुछ लोगों ने बाधा डालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल के साथ बदसलूकी व हाथापाई भी की।  पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने पर ले आई। थाना के एएसआई द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे कतिपय लोगों द्वारा अनुसंधान कार्य में बाधा डालने लगे और पुलिस बल के साथ भी बदसलूकी व हाथापाई करने की बात कही। साथ ही जेसीबी को वहां से जबरन हटा दिया जिसमें  तीन नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर  प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराई हैै। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS