ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
समस्तीपुर: आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व वैदिक शिक्षा की भी जरुरत
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2021 10:37:54 PM
समस्तीपुर: आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व वैदिक शिक्षा की भी जरुरत

समस्तीपुर। उमेश काश्यप। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ वैदिक शिक्षा भी देना जरूरी है। इसके लिये इसका आगाजा वृंदावन में किया गया है। इस कड़ी में विश्व मंगल्यातन फाउंडेशन के तत्वावधान में समस्तीपुर जिले में भी बड़े पैमाने पर वैदिक विद्यामंदिर बनाने की योजना तैयारी की जा रही है। जहां प्रतिभावन छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। ताकि वैदिक पढ़ाई कर बच्चे विश्व में किसी भी क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुंच सके। इसके लिये वैदिक विद्या के साथ-साथ आधुनिक शिक्षाएं भी साथ-साथ दी जाएंगी। 





उक्त बातें काशीपुर में वृंदावन से आए धर्मोपदेशक योगेश प्रभाकर जी महाराज ने कहा। संस्कारम परिसर में आयोजित भागवत कथा के समाप्ति पर उन्होंने कहा इसके अंतर्गत ध्यान साधना केंद्र, अतिथि सेवा, गौ सेवा, देश सेवा, समाज सेवा के गुर भी बच्चों को बचपन में ही दिया जाएगा। बच्चों का भविष्य उसके संस्कार पर ही निर्भर है। इस लिये आधुनिकता की शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व वैदिक शिक्षा की सख्त जरुरत है। भारतीय संस्कृति को युवा वर्ग भुलते जा रहे हैं। आधुनिकता के दौरान में संस्कार व सम्मान दोनों भूलते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों के लिये आधुनिकता की पढ़ाई के साथ-साथ वैदिक पढ़ाई की भी सख्त जरुरत है। ताकि बच्चे अपने प्रतिभा के आधार पर धर्मोपदेशक, वैदिक, ज्योतिषी, वास्तुविद अथवा संसार के किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी या फिर देश सेवा में किसी भी पद पर जाने की क्षमता रख सके। देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुये बच्चों में यह शिक्षा का संस्कार देना काफी आवश्यक है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS