बिहार
समस्तीपुर : सरायरंजन में दिन दहाड़े अपराधियों ने बंधन बैंक को लूटा
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2020 8:33:38 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया और आराम से निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना के सरायरंजन कॉलेज रोड स्थित बंधन बैंक से बुधवार की दोपहर अपराधियों ने पिस्तौल बल पर 34 हजार की राशि लूट ली। बताया जाता है कि एक ही बाइक पर तीन अपराधी ने घटना को अंजाम दिया। दो अपराधियों ने बैंक के कैश काउंटर पर तैनात कर्मियों को पिस्तौल के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और तीसरा अपराधी कैश काउंटर पर रखे 34 हजार रुपए लूट लिया।
घटना के बाद सभी अपराधी पिस्टल लहराते निकल गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पर कई पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में कैद अपराधियों की पहचान में जुट गए। इधर, घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में भी दहशत बना हुआ है।