ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर : महिला ने अपने बच्चों के साथ की खुदकुशी, एक की बची जान
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2020 7:55:57 PM
समस्तीपुर : महिला ने अपने बच्चों के साथ की खुदकुशी, एक की बची जान

समस्तीपुर उमेश काश्यप समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो-दो बच्चों के साथ फंदे से झूल गयी। घटना में मां के साथ एक बेटे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। संयोग से दूसरे बच्चे की जान बच गयी। मृतक विद्यापतिनगर थाना के साहिट पंचायत के वार्ड दस के निवासी नरेश चौरसिया की पत्नी रेणु देवी एवं उसके पुत्र मधुर कुमार है। जबकि सत्यम कुमार की जान बच गयी है। घटना के पीछे आर्थिक तंगी बतायी जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस घटना स्थल प पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

 
 
 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार रेणु देवी के पति नरेश चौरसिया कुछ दिनों से विक्षिप्त थे। जिसके कारण उसके समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गयी। रेणु देवी ने अपने आंगन में ही आम के पेड़ से दोनों बच्चों को फंदे से लटका दिया और फिर स्वयं फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है। घटना में सत्यम के चिल्लाने पर आसपास केलोगों को इसकी जानकारी मिली। फिर लोगों ने सत्यम को उतारा। वहीं महिला व उसके एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS