बिहार
समस्तीपुर : ताजपुर में दो लाख रुपये लूट कर सीएसपी संचालक की गोली मार हत्या
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2020 11:27:00 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से लगातार सीएसपी संचालको को निशाना बनाते हुए रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मानो पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया। इस कड़ी में शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर हलई रोड में लूट की घटना के बाद एक सीएसपी संचालक को गोलीमार हत्या कर दी गयी। यह घटना रामापुर महेशपुर गांव के बलुआही पोखर के पास की है।
मृतक सीएसपी संचालक ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा ब्लॉक के सोंगर गांव के मिथिलेश गिरि का पुत्र जितेंद्र गिरि (32) बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर उक्त सीएसपी संचालक को गोली मार दिया, फिर उसके पास के दो लाख तीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप घायल अचेत सीएसपी संचालक को ताजपुर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक बैंक से रुपए निकाल घर जा रहा था। इसी बीच घटना स्थल पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पीछा घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोली मार सभीबरुपये लूट लिए। घटना से आक्रोशित लोंगो ने पुलिस प्रशासन के विरोध में अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद शव को लेकर स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक हाईवे को जाम कर दिया।