बिहार
समस्तीपुर: कचरे के ढेर में फिर मिली नवजात की लाश, नोच खाया कुत्ता
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2020 11:15:30 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। शहर के मोहनपुर के आजादनगर मुहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदय विदारक तस्वीर नजर आयी, जहां भ्रूण हत्या कर फेंके गए नवजात के शव को कुत्ता नोच-नोचकर खाता रहा और लोग घटना का वीडियो बनाते रहे।
वहीं भीड़ में शामिल महिलाओं की नाराजगी देखी गई। उन्होंने कहा कि जिस कलयुगी मां ने इस नवजात के साथ ऐसा कुकृत्य किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर रोड में बीआरबी कालेज के पास कचड़े में फेंके गए एक नवजात के शव को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा रहे थे और भीड़ तमाशा देख रही थी। सड़क पर चलते लोग ये तमाशा देख आगे बढ़ गए। किसी ने कुत्ते को वहां से भगाने का प्रयत्न नहीं किया। कुछ लोंगो ने पुलिस को सुचना दी पर वे भी आये और देख कर चले गए। बता दें कि यह इलाका में शहर के कई बड़े नर्सिंग होम और दर्जनों डॉक्टर के क्लिनिक हैं। इससे पूर्व भी यहा नवजात के शव फेंके मिलते रहे हैं। कई बार स्वास्थ्य महकमा द्वारा भ्रूण हत्या को रोकने के लिए मुहीम भी चलायी गयी, लेकिन कारवाई नही हो पाई।