ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
समस्तीपुर: हाईवोल्टेज बिजली के तार से सटा नाव, आधा दर्जन लोग जख्मी, दो लापता
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2020 9:43:46 PM
समस्तीपुर: हाईवोल्टेज बिजली के तार से सटा नाव, आधा दर्जन लोग जख्मी, दो लापता

समस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में नाव के बांस का लग्गी हाईवोल्ट बिजली के तार के चपेट में गया। जिसके कारण नाव पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जबकि दो लोग नाव से गिरकर पानी में डूब गये। जिसका कोई पता नहीं चला है। घटना सोमवार रात लगभग बारह बजे की बतायी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा में हड़कंप मच गया। रात से ही प्रशासन की टीम घटना स्थल पर कैंप कर रही है। लेकिन मंगलवार को समचार प्रेषण तक दोनों लापता लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। उक्त घटना कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर से जीरो किलो मीटर बांध पर नाव पर जाने के दौरान हुई थी।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार नामापुर गांव में बाढ़ आया हुआ है। जिसके कारण गांव के अधिकांश लोग गांव छोड़ बांध पर शरण लिये हुये हैं। जिसके कारण नामापुर के कुछ ग्रामीण सोमवार की रात भोजन लेकर बांध पर परिजनों को देने आये थे। भोजन देने के बाद वे लोग नाव से फिर नामापुर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव खेब रहे बांस का लग्गी ग्यारह हजार हाई वोल्ट तार में सट गया। जिसके कारण नाव में करंट  गया। नाव पर आठ लोग सवार थे। इसमें छह लोग जख्मी हो गये और दो लोग डूब गये। जख्मी को कल्याणपुर पीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। वहीं एनडीआरएफ की टीम दोनों लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इधर, घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS